कैदियों को वैदिक रक्षा सूत्र बांध कर महिला उत्थान मंडल ने मनाया रक्षा बंधन
Sep 02 2023
ग्वालियर। केंद्रीय जेल ग्वालियर में संत आशाराम बापू आश्रम की महिला उत्थान मंडल की एक दर्जन बहनों ने शनिवार को आश्रम संचालक अर्जुन भाई के नेतृत्व में पांच सैकड़ा कैदी भाइयों को वैदिक रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन महोत्सव मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा एक दर्जन बहनों के साथ आश्रम संचालक अर्जुन भाई के साथ केंद्रीय जेल में पहुंच कर विगत वर्षों की भांति रक्षा बंधन महोत्सव का श्रीगणेश जेल अधिकारियों के सहयोग से मां सरस्वती का पूजन माल्यार्पण कर किया।
श्रीमती कल्पना शर्मा ने कैदी भाइयों को ओंकार गुंजन हास्य प्रयोग कराते हुए तुलसी के पत्तों के नियमित सेवन से आरोग्य स्वस्थ रहने की कुंजियां सिखाई, साथ ही हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए का पाठ कराते हुए अपने उदबोधन में कहा रक्षा बंधन पर्व पर हम बहनें यही संदेश आपको देने आई है प्यारे कैदी भाइयों किसी भूल प्रारब्ध वेग से आप जेल में पहुंचे हो। चिंता मत करो एकांत लाभ लेकर ईश्वर आराधना भजन करके जेल को तपस्या स्थली बनाकर संसार रूपी जेल से मुक्त होकर, माता के गर्भ बंधन से भी मुक्त हो सकते हो। यही शुभसंकल्प मंगल कामना हम आपके लिए ईश्वर से करते है।
आश्रम संचालक अर्जुन भाई ने भी गुरुभगवान की ओर से सभी के कल्याण हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। पुनीत पर्व के मौके पर कैदी भाइयों ने भक्ति भाव से भरे भजनों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उसके बाद शुरू हुआ वैदिक रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम जिसमें करीब पांच सैकड़ा कैदी भाइयों को राखियां बांधकर बहनों द्वारा बुराइयां छोडऩे का संकल्प भी कराया गया। सभी भाइयों ने सादर प्रणाम कर बहनों से आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी भाइयों को वैदिक रक्षा सूत्र बांध कर मिष्ठान फल ऋषि प्रसाद ग्रंथ सत साहित्य बतौर प्रसाद प्रदान किए गए।
रक्षा बंधन महोत्सव में विशेष रूप से जेल अधिकारियों में जेल अधीक्षक विदित सिरवेया, उप अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध सिंह नरवरिया, विपिन दंडोतिया, राघवेंद्र जाटव, विपिन त्रिपाठी इत्यादि द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना की गई। महिला उत्थान मंडल पदाधिकारियों में श्रीमती कल्पना शर्मा, कोशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल अंजू, उर्मिला सोनी, लता खत्री, बबिता जसेजा, सरोज शर्मा, कविता बहन, शिवांगी, अर्जुन भाई, कमल भाई, लछमन शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदीप रावत इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









