एसडीओपी को बीएलओ ने ड्यूटी करते में बांधी राखी
Sep 01 2023
ग्वालियर। ड्यूटी करने निकले एसडीओपी के पास वोटर कार्ड की जानकारी लेने आई बीएलओ से जब रक्षा बंघन पर ड्यूटी करने की पूछा तो उसकी आंखे नम हो गई। बीएलओ ने बताया कि पांच साल से उसका भाई विदेश में जॉब कर रहा है और पिछले पांच साल से वह भाई के नहीं होने पर इस त्यौहार को नहीं मना रही है। बीएलओ की नम आंखे देखकर एसडीओपी भी भावुक हो गए और बताया कि आठ साल की नौकरी में उन्होंने भी यह त्योहार नहीं मनाया है। इसका पता चलते ही एसडीओपी ने बीएलओ से राखी बंधवाई और उसे अपनी बहन बनाया।
एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल बीते रोज रक्षा बंधन की ड्यूटी करते हुए घाटीगांव पहुंचे तभी बीएलओ योगिता शर्मा उनके पास वोटर आईडी की जानकारी के लिए आई तो उन्होंने बताया कि जब से ड्यूटी पर आए है उन्होंने वोट नहीं किया और ना ही उनका वोटर कार्ड बना है। इसी बीच एसडीओपी ने रक्षा बंधन पर काम करने के बारे में पूछा तो योगिता ने बताया कि पांच साल पहले उसके भाई की विदेश में जॉब लगी तब से उसने किसी को राखी नहीं बांधी। बीएलओ की आंखों में आंसू देखकर एसडीओपी ने तुरंत राखी मंगवाई और बीएलओ को बहन बना लिया।
एसडीओपी ने बीएलओ को बताया कि आज तक उन्होंने कभी एक भी वोट नहीं डाला है, अब बहन ने नाम जोड़ा है तो उससे वादा है कि अब उसका नाम जुड गया है तो वह हर मतदान में अपना वोट डालेगे। साथ ही जहां पर भी होगे हर राखी पर योगिता का ध्यान रखेगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









