आधी रात को पुलिस सडक़ों पर पांच स्थानों पर स्पेशल चेकिंग जो मिला संदिग्ध पहुंचाया थाने
Sep 01 2023
ग्वालियर। वारदातों पर लगाम लगाने के लिए बीती रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान जो भी संदिग्ध मिला, उसे थाने पहुंचाकर उसकी पूरी पड़ताल की। इसके साथ ही रात में सडक़ों पर वेवजह घूमने वालों को भी थाने पहुंचाया और उनकी पूरी तस्दीक के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस ने शहर के पांच चौराहे ग्वालियर, थाटीपुर, इंदरगंज, सिटी सेंटर और डीडी नगर चिंहिृत कर चेकिंग की, यहां से निकलने वाले हर वाहन और पैदल जाने वाले को रोका और उनसे आने और जाने की जानकारी ली। इस दौरान जो बाहर घूमने का कारण नहीं बता सका उसे थाने पहुंचा दिया।
यह रहे चेकिंग में नाइट गश्त में निकली सीएसपी ग्वालियर शुभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग चली और उनके साथ ही टीआई थाटीपुर सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसआई सुरजीत सिंह तोमर, रुद्र पाठक, शिवम राजावत, विश्राम सिंह ने अपने नेतृत्व में कार्रवाई की। इस दौरान करीब आधा सैकड़ा आवारागर्दी करने वाले थाने पहुंचाए।
चेकिंग के बाद पुलिस ने शहर के करीब 165 एटीएम चेक किए और यहां पर मौजूद गार्डो की जानकारी नोट की और उन्हेें निर्देशित किया कि ड्यूटी के समय अलर्ट रह कर ड्यूटी करे। जिससे एटीएम के साथ ही आस-पास के लोग सुरक्षित रहेगे।
रात में आवारागर्दी करते हुए चेकिंग में पकड़े गए युवकों को उनके परिजनों को सौंपा और साथ ही नशीहत दी कि रात में आवारागर्दी करते हुए आगे से ना मिले, नहीं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









