कांग्रेस के अजय जौहरी ने दक्षिण विधानसभा मेें अपनी दावेदारी पेश की

Sep 01 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय कोमी एकता कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाल कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ओर वरिष्ठ नेता अजय जौहरी ने 17 दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने की दावेदारी पेश करते हुए, शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शहर जिला जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा को अपना बायोडेटा पत्र प्रस्तुत कर 17- दक्षिण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की। इसके साथ ही जौहरी ने कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतृत्व को अपना बायोडेटा अग्रेषित किए जाने हेतु आग्रह देवेन्द्र शर्मा से किया। 
इस विशेष अवसर पर महेश मथुरिया, आनंद जिझौतिया, अनूप जौहरी आदि उपस्थित थे।