सूने घर से टिफिन में रखे 8 लाख के गहने ले गए चोर
Aug 31 2023
ग्वालियर। एक सूने मकान के ताले चटकाकर चोर गहने-नकदी सहित 8 लाख रुपए चोरी कर ले गए हैं। चोर अलमारी और टिफिन में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवरात, 1.80 लाख रुपए कैश पर हाथ साफ कर गए हैं। वारदात गत रात 2 से 3 बजे के बीच दुष्यंत नगर थाटीपुर की है।
वारदात के समय मकान मालिक अपने गांव सेवढ़ा दतिया गए हुए थे। जब वह लौटकर आए तो दरवाजे पर लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। घर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार तीन चोर कैद हुए हैं।
थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित दुष्यंत नगर निवासी महेन्द्र शर्मा किसान हैं। साथ ही ग्वालियर में सोसायटी शॉप का संचालक भी करते हैं। वह मूल रूप से दतिया के सेवढ़ा के रहने वाले हैं। वह गांव में काम होने पर परिवार सहित सेवढ़ा गए थे। मकान सूना था और चोर गिरोह की उस पर नजर थी। गत रात चोर गिरोह ने महेन्द्र के सूने मकान के ताले चटका दिए। चोर गिरोह बाइक पर सवार होकर पहुंचे। दो चोर बाहर ही रहे जबकि एक अंदर गया। अंदर पहुंचे चोर ने अलमारी का गेट तोडक़र अंदर रखे पुश्तैनी व नए गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जाते समय मकान मालिक कुछ गहने एक टिफिन छुपाकर रख दिए थे, लेकिन चोरों ने वह भी नहीं छोड़े। इतना ही नहीं अलमारी के लॉकर में रखे 1.80 लाख रुपए भी ले गए। चोरी का पता उस समय लगा जब बुधवार को महेन्द्र अपने परिवार के साथ वापस लौटे। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। अलमारी में रखे स्टील के टिफिन पर कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। पुलिस अब इन फिंगर प्रिंट को सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर पर डालकर देखेगी यदि कोई पेशेवर चोर गैंग होगी और कभी पकड़ी गई होगी तो वह डिटेक्ट हो जाएगी।
जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार तीन चोर कैद हुए हैं। पहले बाइक सवार तीन युवक दुष्यंत नगर की तरफ जाते हैं। एक युवक उतरकर मकान मेंं घुसता है और बाइक सवार दो बाहर पहरा देते हैं। फिर बाइक सवार चले जाते हैं और 20 मिनट बाद वापस आते हैं तो उनका तीसरा साथी बाहर आता है और तीनों बाइक पर सवार होकर भाग जाते हैं।
थाटीपुर थाना पुलिस का कहना है कि चोरी का मामला सामने आया है। कुछ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









