6 पिस्टल व 6 कट्टों और तीन राउण्ड के साथ पांच तस्कर पकड़े
Aug 31 2023
ग्वालियर। पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले अवैध हथियार की तस्करी करने वालों पर एक बड़ा एक्शन लिया है। शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले पांच हथियार तस्करों को पुलिस ने पकड़े है। इनके पास से पॉइंट 32 बोर की 6 पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 315 बोर के छह कट्टे बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने शहर के अलग-अलग स्थानों से इन बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए तस्कर से कई अहम जानकारी व उनके साथियों के बारे में पता चल सकेगा।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि पांच बदमाश अवैध हथियारों की डिलीवरी लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही सीएसपी क्राइम षियाज केएम और सीएसपी नागेंद्र सिकरवार, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार को तस्करों को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर तीन टीमों ने अलग-अलग इलाकों से संदेही चेक करना शुरू किए, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए।
तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर सिरोल पहाड़ी पर है और ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। इसका पता चलते ही तीनों टीमें सिरोल पहाड़ी पहुंची और तस्कर की तलाश की तो पांच संदेही खड़े दिखे, जिसमें से एक पीठ पर पिठ्ठू बैग टांगकर खड़ा हुआ था। संदेहियों ने पुलिस को अपनी तरफ आता देख चारों दिशाओं में भागना शुरू कर दिया। लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच की टीमों ने उन्हें पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6 कट्टे, 6 पिस्टल पांच जिन्दा राउण्ड बरामद हुए है।
पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की तो पता चला कि उनका नाम 32 वर्षीय धर्म उर्फ धर्मेंद्र परिहार पुत्र कैलाश परिहार निवासी ग्राम विश्ववारी मछंड, हाल निवासी करगंवा, 22 वर्षीय शेरु उर्फ सुरेंद्र गोस्वामी पुत्र रामप्रकाश निवासी दो भाई दुकान के पास मुरार, 23 वर्षीय अर्जुन परिहार पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी गोला का मंदिर केलादेवी कॉलोनी, 22 वर्षीय बनवारी मोरिया पुत्र सबर सिंह मोरिया निवासी ग्राम बरहद थाना मेंहगांव जिला भिण्ड, 26 वर्षीय मोनू परिहार पुत्र गंगा सिंह निवासी मूर्तपुरा रोन भिंड में रहने वालों के रूप में हुई है।
पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से 32 बोर की पिस्टल तीन जिन्दा कारतूस, 315 बोर के 6 कट्टे दो जिंदा राउण्ड सहित पांच मोबाइल बरामद किए हैं। बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह खरगोन से यह हथियार खरीद कर लाते थे और 20 से 25 हजार रुपए में पिस्टल और पांच से आठ हजार रुपए में कट्टा लोगों को बेच दिया करते थे। पहले भिंड के हथियारों की डिमांड थी, लेकिन अब खरगोन में बने हथियारों की चंबल में डिमांड है।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर हथियारों की तस्करी करने आए पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार कारतूस भी बरामद हुए है। फिलहाल तस्करों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त अवैध हथियार तस्करों को मय अवैध हथियारों के पकडऩे में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार, उप निरीक्षक पूनम कटारे, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, हरेन्द्र गुर्जर, मुकेश सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, सत्येन्द्र कुशवाह, विकास तोमर, आरक्षक गौरव आर्य, अनिल मौर्य, अरुण पवैया, रामवीर सगर, सुमित शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू परिहार, श्याम शर्मा, राघवेन्द्र भदौरिया, मनीष कटारे की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









