चुनाव आते ही आवागमन होते हैं, व्यक्ति का अधिकार है अपना भविष्य तय करने का: सिंधिया
Aug 31 2023
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है जब उनके विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री नेता और जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाएं है। वही दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी विधायक रघुवंशी के इस्तीफे को एक सामान्य घटना बताया है, उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो आवागमन होता रहते है। हर व्यक्ति का अधिकार है कि वो अपना भविष्य का मार्ग तय करें यही तो लोकतंत्र है।
बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे, जहा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में और खासकर ग्वालियर चम्बल संभाग में कराये जा रहे विकास कार्यों की एक बार फिर तारीफ की है।
शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस्तीफे के सवाल पर सिंधिया ने इसे एक साधारण घटना बताया, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसा आवागमन होता है, हर व्यक्ति को ये अधिकार होता है वो अपने भविष्य के बारे में सोचे और फिर फैसला ले तो ये कोई नई बात नहीं है।
सिंधिया ने दावा किया कि जो विकास कार्य भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए है वो कांग्रेस की सरकार में संभव ही नहीं थे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में बन रहे एयरपोर्ट में हम इतिहास रचेंगे, इसका शिलान्यास 16 अक्टूबर 2022 को अमित शाह ने किया था। और हम इस साल के अंत तक इसे जनता को समर्पित कर देंगे जो एक रिकॉर्ड होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









