भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का भाजपा से इस्तीफा,कांग्रेस में जा सकते हैं
Aug 31 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के दो बार के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।
वीरेन्द्र रघुवंशी ने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे इस्तीफे की कॉपी वितरित की। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है नवागत भाजपाईयों के कारण पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा का मूल कार्यकर्ता बहुत दुखी है। उन्होंने लिखा है कि मंत्री खुलेआम रिश्वत का समर्थन करते हैं और मंदिर का प्रसाद बताते हैं। शिवपुरी जिले में भ्रष्ट अफसरों की पदस्थापना कराकर उन्हें परेशान किया गया। वे साढे तीन वर्ष से घुटन महसूस कर रहे हैं।
रघुवंशी एकाध दिन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वे अगला चुनाव शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ लड़ सकते हैं।
तीन अन्य विधायक भी छोडेंगे भाजपा
सूत्रों के अनुसार चार भाजपा विधायकों ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में जाने की तैयारी की है। रघुवंशी पहले विधायक हैं। अभी तीन और भाजपा विधायक बोरिया बिस्तर बांधकर कांग्रेस में जाने को तैयार बैठे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









