कई साल से देवरी गोशाला के कर्मचारी तस्करों को बेचते थे गाय
Aug 30 2023
मुरैना। मुरैना के देवरी स्थित नगर निगम की गोशाला के कर्मचारी गायों को चुपके से तस्करों को बेच देते थे। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब बीती रात को दो तस्कर गायों को लेने गोशाला पहुंचे तो वहां चौकसी कर रहे गांव के लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गांव वालों ने पहले दोनों को पीटा। बाद में उनसे जब कड़ाई से पूछा तो तस्करों ने सारा राज खोल दिया। तस्करों ने बताया कि गोशाला के ही दो कर्मचारी उनको पिछले तीन साल से गाये बेचते आ रहे हैं।
नगर निगम की देवरी गांव स्थित गोशाला शुरू से विवादों में रही है। यहां मौजूद कर्मचारी गोशाला की गायों के लिए आने वाले चारे को बेच देते थे, जिससे गायें भूखी रहती थीं और मर जाया करती थीं। जब गायें मर जाती तो उनको उठाकर एक गड्ढे में दफना देते थे। इस बात का भी खुलासा हुआ था तथा तभी से गोशाला विवादों में आ गई थी। फिर तत्कालीन निगमायुक्त संजीव जैन ने करहधाम के महाराज से मिलकर इस मामले को रफा-दफा करवाया तथा यह गोशाला उनके नियंत्रण में सौंपने की बात की। जिस पर लोग शांत हो गए। लेकिन गोशाला के अंदर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। गोशाला के कर्मचारी जिन गायों का दूध पीते रहे उन्हीं के चारे पर ऐश करते रहे। यहां तक कि उन्होंने तस्करी भी शुरू कर दी।
पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि वे पास के ही गांव विंडवा क्वारी के हैं। दोनों के नाम सोनू गुर्जर तथा पप्पन गुर्जर हैं। दोनों ने बताया कि गौशाला में सिकरवार नामक कर्मचारी तथा एक और कर्मचारी दोनों मिलकर उसे एक हजार रुपए प्रति गाय के हिसाब से गाय बेच देते थे। वे उस गाय को ले जाते थे जो कि ग्यावन होती थी। फिर वे उस गाय को पांच से 6 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेच देते थे।
नगर निगम के कर्मचारी गायों का चारा हजम कर रहे हैं। उन्हें गड्ढों में दफना रहे हैं तथा अब तो यह बात भी खुलकर सामने आ गई कि वे गायों को बेच रहे हैं। इन कारनामों के बाद अब निगम की गौशाला के कर्मचारियों की कारगुजारियां सबके सामने आ चुकी हैं।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि दो चोरों को गौसेवकों द्वारा लाया गया है। इन दोनों पर गौशाला की गायें बेचने का आरोप हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









