साक्षी फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से 5 लोगों की मौत, मृतकों में तीन सगे भाई
Aug 30 2023
मुरैना। मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जरेरुआ इलाके में स्थित साक्षी फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की जहरीली गैस कि चपेट में आने से मौत हो गई। जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमे से तीन सगे भाई बताए जा रहे है। तीनों भाई टिकोली गांव के थे। सूचना मिलने के बाद टिकोली गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि फैक्ट्री संचालक ने हादसे के बाद लापरवाही बरती और समय पर घायलों को अस्पताल नहीं लेकर गया, जिसके चलते मजदूरों की मौत हुई है। अगर समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इधर घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। पांचो मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री को खाली कराया गया है। जिले के जरेरुआ इलाके में साक्षी फूड फैक्ट्री में घटना हुई है।
इधर इस घटना के बाद मृतकों के परिजन में काफी गुस्सा है। वे न्याय की गुहार लेकर चक्काजाम पर बैठ गए है। वहीं पूर्व मंत्री एदल सिंह कंसाना, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, कलेक्टर अंकित अस्थाना पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









