6 सितंबर को श्योपुर से जनआशीर्वाद यात्रा शुरु होगी, नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे
Aug 30 2023
ग्वालियर। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जनआशीर्वाद प्रदेशभर निकाली जा रही है। पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के बड़ौदा-श्योपुर से 6 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा 11 जिलों, 5 लोकसभा क्षेत्र 43 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा विदिशा, रायसेन आदि जिले भी शामिल है। यह यात्रा 2034 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
इस यात्रा का 262 स्थानों पर स्वागत होगा, 55 रथ सभाएं, 16 रोड शो तथा 48 आमसभाएं आयोजित होंगी। यात्रा में सभाओं को संबोधित करने के लिए प्रदेश के प्रमुख नेताओं के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रीगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सभी पांचों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मजयंती पर जम्हूरी मैदान भोपाल में होगा। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी रणवीर रावत ने पत्रकारों से पत्रकार वार्ता में दी। रावत ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा सबसे बड़ा महाजनसंपर्क अभियान की यात्रा होगी। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनसमर्थन लेकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने की यह यात्रा होगी। यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं। उनकी जानकारी यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर देंगे। श्री रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क का यह यात्रा बड़ा माध्यम बनेगी। यात्रा का प्रमुख स्लोगन होगा फिर इस बार भाजपा सरकार।
रणवीर ने बताया बताया की यात्रा 6 सितंबर को दोपहर 1 बजे माता मंदिर बड़ौदा दर्शन के बाद बडौदा में सभा को संबोधित करने के बाद इस यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जहां से यह शाम 7 बजे श्योपुर पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। यात्रा 7 सितंबर को श्योपुर से विभिन्न स्थानों से होती हुई वीरपुर में पहुंचेगी जहां आमसभा होगी, उसके बाद सबलगढ़ पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। यात्रा 8 सितंबर को सुबह 11 बजे कैलारस पहुंचेगी जहां आम सभा होगी उसके बाद दोपहर 1 बजे जौरा पहुंचेगी जहां आम सभा होगी।
यात्रा 12 सितंबर को ग्वालियर जिले के भितरवार पहुंचेगी। इसके बाद शाम को शहर के इंदरगंज चौराहा पहुंचेगी फिर महाराज बाड़े पर पहुंचेगी तथा रात्रि 7बजे हजीरा पहुंचेगी। इन सभी जगह आमसभाएं भी होगी। यात्रा 13 सितंबर को ग्वालियर ग्रामीण के गिरवाई में सुबह 11 बजे पहुंचेगी। और यहां से शिवपुरी जिले में प्रवेश करेंगीं।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, बृजेन्द्रसिंह जादौन, हमीर सिंह पटेल, श्विवेक जोशी, सुमन शर्मा, विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र राणा शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









