सर्व समाज के कल्याण के लिये श्रीसत्यनारायण की कथा हुई
Aug 30 2023
ग्वालियर। सभी हिन्दू भाइयों, बहनों को सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य एवं युवाओ के कल्याण हो, तथा (नि:शुल्क) सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के अभूतपूर्व सफल आयोजन प्रतिवर्ष नि:शुल्क आयोजन हो। उक्त संकल्प को लेकर चामुंडा माता मंदिर कोटेश्वर रोड ग्वालियर पर श्रीसत्यनारायण कथा के मुख्य यजमान दीनानाथ कुशवाह, संतोष पाठक ने पूजा अर्चना कर कथा वाचक पंडित गिरिराज गुरू के मुखारविन्दु से हुई। कथा का श्रवण सभी सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा किया।
ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के 53 रजिस्ट्रेशन हुए
निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन हुई। बैठक मे सम्मेलन के मुख्य संयोजक एवम महिला अध्यक्षा वीना भारद्वाज ने 29 अक्टूवर को चेम्बर आफ कॉमर्स भवन में होने वाले सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के 53 पंजीयन फार्म अभी तक भरे गये।
बैठक में डा जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, नरेश कटारे, श्याबाबू शर्मा, गिरिराज गुरू, सोनू बाजपेयी, डा मुन्नालाल शर्मा, छुन्ना पाठक, रामप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र गोस्वामी, वीना भारद्वाज, प्रभा शर्मा, अंजू दीक्षित, माया शर्मा, शशी व्यास, डॉ सरिता त्रिपाठी सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









