राष्ट्रीय खेल दिवस पर 60 खिलाडिय़ों, 17 प्रशासक, 6 प्रशिक्षक सम्मानित हुए

Aug 30 2023

ग्वालियर। खेलो भारत ग्वालियर महानगर और ग्वालियर एमेच्योर ओलम्पिक एसोसिएशन की मेजबानी में बाल भवन में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान से 60 खिलाडियों 17 प्रशासक और 6 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। हॉकी के क्षेत्र मे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नारायण प्रसाद माहौर और सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था जिला हैंडबाल संघ ग्वालियर को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मानित करने से उनका हौसला बढ़ता है और अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा पैदा होता है, इसलिए समय- समय ऐसे सम्मान समारोह आयोजित होने चाहिए। उन्होंने जल्द ही सांसद खेल महोत्सव ग्वालियर में कराने की घोषणा भी की। अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय खेल गतिविधि प्रमुख प्रदीप शेखावत ने की। अतिथियों ने खिलाडियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य विवेक भदौरिया, पार्षद गिर्राज गुर्जर, डॉ प्रशांत लहारिया, हरिसिंह चौहान उपस्थित थे। स्वागत भाषण ग्वालियर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया और संचालन शैलेन्द्र सिंह ने आभार विजेता सिंह ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत के खेलो भारत प्रांत सह संयोजक ज्योदित्यराज भदौरिया ने दी।
इनका हुआ सम्मान
अनिक पाठक, दीपेंद्र सिंह, साधना राठौर, इशिका साहू, शौर्य शुक्ला, सौजन्य शर्मा, नीरज शर्मा, अंजली कुशवाहा, खुशी, गंगा उचारिया, अवीचल सहाय, राशि चौहान, वंश प्रताप सिंह भदोरिया, गीता दास, शिवांश भदोरिया, नैनसी जाटव, विनय सिंह, सार्थक सिंह जादौन, आदित्य बौद्ध, कृतिका कुशवाह, कृतार्थ जाट, अनामिका जयंत, अक्षय अवस्थी, विक्रम सिंह, काजल शर्मा, शैलेंद्र धाकड़, रुद्राक्ष गर्ग, जाह्नवी खान, केशव सिंह गुर्जर, ईदित्री बंसल, वैदेही शिंदे, जयदेव शर्मा, अवनी सिंह, अनंत पाटनी, मेघा माहोर, ऋषभ सोलंकी, ज्योत्सना जादौन, गिरिराज शर्मा, नीलम लोधी, लवकुश तोमर।
प्रशिक्षक: हरिश्चंद्र मर्दान, मलखान सिंह, रोहित शर्मा, भरत कुशवाह, राजेश कुमार, सुरेंद्र मंडेलिया, वैशाली राठी, नैंसी गर्ग, मनीष तोमर, पंकज प्रवीण, विनोद वर्मा, मयंक त्रिवेदी, सोने पाल, रघुवीर बाथम, अंजली परिहार बुसु।
खेल प्रशासक: काशीराम, ब्रजकिशोर प्रसाद, डॉ त्रिलोक सिंह चाहर, अयोध्याशरण, देवेंद्र, दीप्ति।