कलम लिखती हकीकत है, डुबाना सच की स्याही में

Aug 30 2023

ग्वालियर। सावन महोत्सव के अंतर्गत किशन कृष्णा युवक मण्डल  द्वारा आयोजित संस्कृति संचनालय भोपाल के सहयोग से माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर कवि और अधिवक्ता बृजमोहन श्रीवासतव साथी ने चौथे स्तम्भ पत्रकारिता पर चर्चा करते हुए रचना पाठ करते हुए लाइनें पढ़ीं- कलम लिखती हकीकत है, डुबाना सच की स्याही में, कभी मत डूब जाना तुम जगत की वाह-वाही में। इसके साथ ही कवियों द्वारा एक से बढक़र एक रचनाओं का पाठ किया गया।
कवियों में प्रमुख रूप से डॉ सुरेश सम्राट, अतुल अजनबी, विजय कृष्ण योगी, जगमोहन श्रीवास्तव, पवन भटनागर, घनश्याम भारती, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि (दबंग), बृजमोहन श्रीवास्तव (साथी), राजेश( लावा) अनुराग श्रीवास्तव, जगमोहन श्रीवास्तव धौलपुर, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव(सनम) डबरा आदि कवियों को सुनने मिला पीडी सोनी सुकान्त सोनी साविर खान नरेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन की जानकारी माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष पवन भटनागर ने दी। उन्होंने बताया कि सावन महोत्सव के इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के आयोजक किशन कृष्णा युवक मण्डल के सचिव सोरभ सक्सेना ने मॉं सारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।