कन्यापूजन कर लिया बेटियों से आशीर्वाद:ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी
Aug 30 2023
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 29 की अध्यक्ष श्रीमती दयावती शर्मा ने बताया कि आज ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड 29 महलगांव माता मंदिर प्रांगण में कन्यापूजन का आयोजन किया। जिसमें मुख्यरूप से संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कन्याओं का पूजन कर उनकी माताओ को सम्मानित किया।
इस अवसर पर ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि बेटे भाग्य से तो बेटियां सौभाग्य से होती है और यह हमारा सौभाग्य ही है कि हमे इन माता रूपी कन्याओं का पूजन कर इनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। हमारी संस्था संकल्पित है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए। इस अवसर पर ड़ॉ वन्दना ने कन्याओं को रोरी,चावल माला पहनाकर कन्याओं का पूजन किया साथ ही उनकी माताओं को सर्टिकफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीमती दयावती शर्मा, राखी शर्मा, दीपिका शर्मा, निर्मला श्रीवास्तव, ममता शर्मा, पुष्पा शर्मा, आरती शर्मा, एवं यशस्वी खरे सहित बहने उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









