कांग्रेस कार्यालय में किया सुंदरकाण्ड का पाठ

Aug 29 2023

ग्वालियर। छिंदवाड़ा के सिमरिया में मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयान को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकाण्ड का पाठ किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस सुंदरकाण्ड के पाठ में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और पाठ किया।
जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा के सिमरिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण 2014 में कराया था, किंतु प्रदेश के मुख्यमंत्री इस संबंध में गलत बयानी कर रहे हैं। उन्होंने एक चैनल पर कहा कि वहां कमलनाथ ने मंदिर नहीं बनवाया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को सुंदरकाण्ड का पाठ किया।