30 अगस्त को रात 9 बजे के बाद भाइयों की कलाई पर बहनें बांधेंगी राखी
Aug 29 2023
ग्वालियर। रक्षाबंधन का त्योहार आज 30 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों को राखी बांधेंगी, श्रद्धालु भगवान को राखी अर्पित करेंगे। वहीं ब्राह्मण श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे। हरियाली तीज से जिन मंदिरों में हिंडोला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है उनका समापन भी रक्षाबंधन को किया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस बार भी भद्रा का साया है।
एक सवाल यह भी है कि रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को, क्योंकि पूर्णिमा तिथि इन दोनों ही दिन है। ज्योतिषियों का मत है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए 30 अगस्त को रात 9.02 बजे के बाद ही राखी बंधवाएं। कुछ ज्योतिषियों को मत यह भी है कि 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि सुबह 7.05 मिनट पर खत्म हो जाएगी, इसलिए इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 7.05 मिनट तक राखी बंधवा सकते हैं।
रक्षाबंधन के त्योहार पर खरीदी के कारण बाजारों में खासी भीड़ रही। शहर के विभिन्न बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, जिसके कारण मंगलवार के दिन भी दुकानें खुलीं रहीं। साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी शहर के व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़ा पर ग्राहकों की भीड़ रही एवं सुबह से ही दुकानें खुल गईं। महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी के स्टॉल पर मेहंदी लगवा रही हैं। यहंा उन्हें अपनी बारीे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
टोपी बाजार, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, दही मंडी, दौलतगंज, गांधी मार्केट एवं सराफा बाजार स्थित दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। वहीं हजीरा और मुरार स्थित बाजारों में भी जमकर व्यापार हुआ। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी खरीदी, साथ ही नारियल, मिठाई व ड्राइ फ्रूड्स की भी बिक्री अच्छी रही। भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार में देने के लिए साड़ी, कपड़े, लाइट वेट ज्वेलरी और चांदी के जेवर खरीदे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









