रक्षा समिति में जोड़ें नए मेंबर:अनिल कुमार
Aug 29 2023
ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग लिया जाए। निष्क्रिय सदस्यों को समिति से अलग कर ऐसे नए मेंबर्स जोड़े जाएं, जो पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हों। यह बात पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में एडीजीपी सामुदायिक पुलिसिंग पीएचक्यू अनिल कुमार ने जिले के पुलिस अफसरों की ली गई बैठक के दौरान कही।
एडीजीपी अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के गांव-मोहल्लों में जाकर आमजनों से सतत संपर्क बनाएं एवं बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करें। जिससे सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी विनम्र व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का विधिसम्मत निराकरण करने का प्रयास करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी।
बैठक में एडीजीपी द्वारा थानों की बीट व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी लेकर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ने बताया कि त्यौहार एवं विशेष अवसरों पर नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस के साथ ड्यूटी में लगाया जा रहा है। बैठक के प्रारंभ में एडीजपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तदुपरांत एएसपी ऋषिकेश मीणा द्वारा ग्वालियर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया।
बैठक में एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेश मीणा, गजेंद्र सिंह वर्धमान, निरंजन शर्मा, डीएसपी सियाज केएम सहित समस्त सीएसपी एवं एसडीओपी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









