केंद्रीय विद्यालय न.1 में प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया
Aug 29 2023
ग्वालियर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय न. 1 में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती भारती यादव में कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जीवन से परिचय कराते हुए, विद्यार्थियों में खेल भावना को विकसित करने के उपदेश दिए। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होने वाले खेलों को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में नींबू दौड़, जलेबी रेस, बोरा दौड़, चौकी दौड़, लागोरी दौडऩा प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगितायों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और उनके अंदर खेल भावना एवं प्रतियोगिता की भावना का विकास हुआ। खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। तथा विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों को भी विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









