ऊर्जा सरकार मंदिर पर 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, किया जलाभिषेक

Aug 29 2023

ग्वालियर। रोशनी घर ऊर्जा सरकार मंदिर पर 59 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के 55 वें दिन सोमवार को विधि विधान से पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका शृंगार किया गया। सोमवार को 11000 शिवलिंग बनाकर उनका शृंगार किया गया। इसके उपरांत अभिषेक किया गया। ऊर्जा सरकार मंदिर में प्रतिदिन मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक किया जा रहा है। ये शिवलिंग मिट्टी के बनाए जाते हैं। यह कार्यक्रम 1 सितंबर को भंडारे के साथ समाप्त होगा। 
पं. घनश्याम शास्त्री महाराज की देखरेख में प्रतिदिन यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। अभी तक 2 लाख 41 हजार शिवलिंग बनाकर निर्माण पूजन किया गया है।
इस अवसर पर अमरीश शर्मा, अशोक तिवारी, मोहन शावरीकर, सौरव गोयल, विनोद पाल, संतोष चौरसिया, रवि गुप्ता, सुरेश बाथम, जेएम भाटिया, चिट्टू शर्मा, राजकुमारी, कीर्ति श्रीवास्तव, महेश चंद शर्मा, भूपेंद्र परासर, गोपाल कुशवाह, हरिओम शर्मा आदि शामिल रहे।