कैंसर के लिए हमे जागरूक होना होगा: अंजली

Aug 29 2023

ग्वालियर। कैंसर कॉर्डिनेटिंग केयर टीम के द्वारा उषा कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को कैंसर के लिए जागरूक किया गया। इसका मुख्य मकसद बच्चे कैंसर के लिए हमारे साथ जुडक़र लोगो को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में डॉ रजत लोहिया एवं डॉ सीमा शिवहरे द्वारा बच्चों को कैंसर के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने बच्चों को बताया कैंसर कई प्रकार का होता है। कैंसर बहुत ही गंभीर बीमारी है। हमे मिलकर इसके लिए लोगो को जागरूक करना होगा।
भारत में प्रत्येक वर्ष 16 मिलियन कैंसर से संबंधित नए मामले दर्ज किए जाते हैं। कई लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। भारत में होने वाले छह मुख्य कैंसर में स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल है। तंबाकू चबाना या सिगरेट पीना इन चीजों में मौजूद निकोटीन के सेवन से शरीर के किसी भी अंग में कैंसर हो सकता है। तंबाकू और धूम्रपान करने से आमतौर पर मुंह का कैंसर फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। परिवार में यदि कैंसर होने की हिस्ट्री है, तो इस खतरनाक बीमारी के होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। कैंसर एक दोषपूर्ण जीन के कारण भी हो सकता है।
अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा की हम सभी को कैंसर से डरना नहीं है इसके लिए लोगो को जागरूक करना है। ये बच्चे हर घर में जागरूकता फैलाए ये ही हमारा मुख्य उदेशय है, युवा पीढ़ी भी आज के फ़ैशन के दोर में कई सारे नशे कर रही है जो बहुत ख़तरनाक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा श्रीवास्तव ने की, कार्यक्रम का संचालन अंजली बत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के संचालक मयंक एवं शिक्षक साथ ही डॉ रजत लोहिया, डॉ सीमा शिवहरे, डॉ संतोष, हर्षिता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।