जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का महापौर ने शुभारंभ किया

Aug 29 2023

ग्वालियर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाए जाने पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सुबह 8 बजे से तरण पुष्कर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार के मुख्य आथित्य में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति मनोज सिंह तोमर ने एवं विषिष्ट अथिति के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पर्षदगण उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी खेल सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन तरण पुष्कर पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता अंडर 9, 11, 14, 17, ओपन के अलावा डिसयवल वर्गों में फ्री स्टाइल, बटर लाई, वैक स्टाक, वे्रसट स्टाक वर्गों में संपन्न की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।