रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़, ट्रेनों में बैठने के लिए मारामारी
Aug 29 2023
ग्वालियर। रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते ट्रेनों में अब भीड़ बढऩे लगी है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बैठने के लिए मारामारी मच रही है। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। जगह न होने के कारण यात्री गेट पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। ज्यादातर संख्या महिलाओं की है, जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जा रही हैं। भाई को राखी बांधने की खुशी और परिवार के लोगों से मिलने का उत्साह महिलाओं के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है।
रक्षाबंधन का त्यौहारआज 30 अगस्त बुधवार को है। इसके चलते ट्रेनों में भीड़भाड़ की शुरूआत हो चुकी है। मंगलवार को सुबह से ही यात्री स्टेशन पर खड़े दिखाई दिए। जो भी ट्रेन आती, उसमें बैठने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती। आज स्थिति और भी खराब होने की संभावना है। सबसे ज्यादा भीड़ पैसेंजर ट्रेनों में दिखाई दी। पैसेंजर ट्रेनों पर तो बैठने की भी जगह लोगों को नहीं मिल रही है। ऐसे में जहां यात्रियों ने खड़े होकर सफर तय किया, तो वहीं कई यात्रियों ने तो एसएलआर के कोचों में अपना कब्जा जमा लिया।
बिना किसी परेशानी के परिवार के साथ यात्रा कर सकें, इसके लिए लोगों ने कई महीने पहले ही रक्षाबंधन के समय के आरक्षण करा लिए थे और वही आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं। कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिनमें आरक्षण के बाद भी सीट लेने के लड़ाई करनी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से ज्यादा है, जिसमें वेटिंग में टिकट लेने वालों को सीट मिलने की संभावना न के बराबर है।
सबसे ज्यादा विवाद की स्थिति ताज एक्सप्रेस में बन रही है। यहां गत रोज निजामुद्दीन की ओर जाने वाली ताज एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों में जमकर विवाद हो गया। हालांकि आरपीएफ के जवानों को देख दोनों यात्रियों ने अपना झगड़ा वहीं खत्म कर दिया। कुछ ऐसा ही हाल बसों का भी दिखाई दिया। भाई-बहनों की भीड़ रोडवेज बस स्टैंड पर देखी गई। बसें भी खचाखच भरी रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









