नलकेश्वर महादेव पर कुंड में नहाने उतरे दो दोस्त, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव
Aug 28 2023
ग्वालियर। तिघरा जलाश्य स्थित नलकेश्वर महादेव पर 200 फीट नीचे कुंड में नहाने उतरे दो दोस्त हमेशा के लिए अलविदा हो गए। पर मरने के बाद भी वह हमेशा के लिए अपनी दोस्ती को जिंदा कर गए। जब वह वापस लौटने वाले थे तो नीतेश ने कहा कि एक बार और नहाकर चलेंगे। वह कुंड में नहाने उतरा, लेकिन सभी दोस्तों से कुछ दूर चला गया और गहराई में गोते खाने लगा। यह देखकर उसके दोस्त रंजीत ने उसे बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ जाते हुए हाथ दिया। इसमें वह सफल भी हो गए नीतेश ने उसका हाथ भी पकड़ लिया, लेकिन अब रंजीत भी गहने पानी में फंस चुका था। ग्रुप के चार अन्य दोस्तों के सामने दोनों दोस्त एक-दूसरे का हाथ थामें डूब गए। चार साल पहले दोनों की दोस्ती एक होटल पर हाउस कीपिंग जॉब के दौरान हुई थी। डूब रहे दोस्त को ऐसे छोडऩा रंजीत अच्छा नहीं लग रहा था इसलिए वह खुद की जान को हथेली पर लेकर दोस्ती जिंदा रखने कूद पड़ा। जब पुलिस ने गोताखोर की मदद से उनके शव बाहर निकाले तो दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े और लिपटे हुए मिले थे। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पिकनिक पर घटना के चश्मदीद रंजीत के दोस्त सनी ने बताया कि हम सभी एक ही होटल में काम करते हैं और यहीं पर हमारी चार साल पहले दोस्ती हुई थी। रंजीत के साथ उसका बड़ा भाई गिरीश भी होटल में हमारे साथ काम करता है। हम 6 दोस्त दो बाइक से नलकेश्वर कुंड के लिए रवाना हुए थे और दोपहर करीब 12.30 बजे वहां पहुंच गए थे। शाम करीब 4.30 बजे यह हादसा हो गया। जंगल होने की वजह से मोबाइल के नेटवर्क नहीं आ रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद नेटवर्क आए और हमने पुलिस को सूचना दी। वो पल इतना दहशत भरा था कि हम लोग खुद को इतना बेबस कभी भी महसूस नहीं कर रहे थे।
पिकनिक पर गए सभी 6 दोस्त शहर के अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। 4 साल पहले ग्वालियर के एक होटल में साथ काम करने के बाद उनकी यह कभी न भुला देने वाली दोस्ती हुई थी। रविवार को छुट्टी मिलने के बाद सभी पिकनिक मनाने पहुंचे थे और यह हादसा हो गया। पर चार साल में बनी यह दोस्ती उन्होंने मरकर भी जिंदा रखी है।
जैसा बताया गया है कि रंजीत एवं नीतेश करीब 200 फीट नीचे नलकेश्वर कुंड में नहाने के लिए उतरे थे। दोनों को शव को ऊपर लाने में पुलिस और गोताखोरों को करीब 2 घंटे का समय लगा। यह रास्ता इतना कठिन है कि एंबुलेंस चालक भी रास्ता भटक गया। जंगल होने की वजह से मोबाइल फोन भी काम नहीं आए। इस वजह से बचाव दल को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
शहर का प्रमुख पिकनिक पॉइंट, सुरक्षा कुछ नहीं
पिछले कुछ साल में तिघरा का नलकेश्वर पॉइंट शहर के प्रमुख पिकनिक पॉइंट है। यहां हर दिन सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिलते थे। तीन साल पहले यहां नदी पर पुल बन गया है उससे पहले नदी में होकर जाना पड़ता था। यही कारण है कि यहां अब लोग ज्यादा पहुंच रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। न तो नलकेश्वर पर पुलिस मौजूद रहती है न ही कोई संकेतक या बोर्ड लगाए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









