पुलिस ने दो माह में खोये 22 लाख 18 हजार के मोबाइल बापिस दिलाए
Aug 28 2023
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर सायवर सेल टीम ने दो माह में 22 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 111 मोबाइल बरामद किये है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त हो रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेष मीणा को मोबाइल को सायवर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रैस कराकर उनकी शीघ्र वरामदी करने के निर्देश दिये गये।
सीएसपी सिराज केएम एवं एएसपी ग्रामीण सुश्री अतिमा समाधिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार एवं सायवर सेल के उप निरीक्षक रजनी सिंह द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी कार्यवाही करने सायवर सेल की टीम को लगाया गया। सायवर सेल टीम ने जुलाई और अगस्त में लगभग 22 लाख 18 हजार रूपये कीमत के 111 मोबाइल वरामद कर उनके असली मालिकों वापस दिलाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









