अग्र मिलन की 438वीं बैठक में वर-वधू ढूंढने के लिये अग्रवाल समाज के लोग आये

Aug 28 2023

ग्वालियर। अग्रवाल समाज के लोग अब विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिये उनकी वैवाहिक उम्र के साथ ही सुयोग्य वर-वधू ढूंढने के लिये संकोच न करें और समाज की बैठकों में अवश्य आये, ताकि उनके बच्चों के लिये सुयोग्य जीवन साथी की तलाश हो सकें। इसके साथ ही अग्रवाल समाज महंगाई के इस युग में अब विवाह में फिजूलखर्ची से भी बचें।
उक्त उदगार अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर की बैठक में अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों ने व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी व चिकित्सक डा. रामबाबू गोयल ने की। बैठक में विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा भी पढक़र सुनाये गये व एक दूसरे को दिये गये। बैठक में आगामी 3 सितंबर से होने वाले दिव्यांग, विधवा, विधुर व उम्रदराज लोगों के सम्मेलन में अग्रमिलन द्वारा भरपूर सहयोग की बात कही गई। 
बैठक में अग्रवाल समाज के विनय अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग, शैलेन्द्र अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, नीरज मित्तल, रमेशचंद्र बंसल, संगीत कुमार अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, मनीष गर्ग, अनूप सिंघल, डा. रामजीदास गोयल, डा. लक्ष्मणदास गर्ग, किशन गर्ग, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, एसके अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, डा. एसके गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अग्रमिलन की 438वीं बैठक कल्पना नगर सीपी कालोनी मुरार में संपन्न हुई।