नाबालिग बेटी से छेडख़ानी को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला समेत दो घायल

Aug 28 2023

ग्वालियर। नाबालिग बेटी से छेडख़ानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनचले लडक़े और नाबालिग लडक़ी के परिजनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं। इसमें महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। कंपू थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि एक मनचला कई दिनों से नाबालिग लडक़ी को परेशान कर रहा था। स्कूल और बाजार जाते समय रास्ते में उस पर कमेंट करता था। इसकी शिकायत लडक़ी ने परिजनों से की। आक्रोशित परिजन मनचले लडक़े के घर समझाइश देने पहुंचे और यहां पर विवाद हो गया। अभी एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।