संजीवनी समाज सेवा संस्था ने मनाई हरियाली तीज

Aug 28 2023

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था द्वारा होटल मे हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम में संस्थापक नीलम जैन, अंजू जैन, चित्रा जैन ने दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण हर्षिता जैन ने किया। एक बुंदेली नाटक शादी मे बुलावा नीलम जैन सुषमा बाकलीवाल ने किया। आयो आयो तीज त्यौहार... गाने पर रोली जैन, प्रियंका ने मोनिका जैन, सपना, मीनू ने बोले चूडिया बोले कंगना गाने पर डांस किया। सरोज ने हरियाली तीज का महत्व बताया। एवं हरियाली क्वीन का चयन रेम बुक  16 श्रृंगार और कुछ करंट प्रश्न के माध्यम से किया गया। जिसमें हरियाली क्वीन मेघा अग्रवाल को चुना गया। माला गेम में प्रथम स्थान हेमा जैन, एवं कप गेम में मनीषा शर्मा ने प्रथम व रिंग सिगं राउंड में प्रथम स्थान सपना एवं द्वितीय स्थान सुषमा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन अनीषा जैन ने किया। 
इस मौके पर नीलम जैन, अंजू जैन, चित्रा जैन, ज्योति जैन, ममता गुप्ता, मेनका अग्रवाल, मोनिका जैन, सुषमा बागलीवाल, मनीषा शर्मा, सरोज, मीनू द्विवेदी, राखी जैन, प्रियंका जैन, किरण शर्मा, रितु सलूजा, रश्मि भसीन, शशि जैन, रुक्मणी बंसल, ममता जैन, सुनीता जैन उपस्थित रही।