बच्चों के साथ प्री रक्षाबंधन सेलिब्रेशन किया

Aug 28 2023

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने देश का अनूठा त्योहार कुछ नए अंदाज में राखी आने से पूर्व मनाया। जिसमे हेमलता राव अध्यक्ष के द्वारा शहर से 20 किलोमीटर दूर पनिहार के पास बरई गाँव में सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कपड़े, गिफ्ट्स, पर्स, बिस्कुट, नमकीन, अंकल चिप्स, वितरित किए बच्चों व उनके माता पिता का उत्साह देखकर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हमारा त्योहार मनाने का सेवा कार्य आज सार्थक हो गया। 
इस कार्य मे उनकी सहयोगी सचिव पूर्णिमा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष कंचन राव ने भरपूर साथ दिया। साथ ही टीम से कर्षित जैन, डॉ गोपाल रजक, स्नेहा रजक, अनन्या का भी विशेष योगदान रहा। आयोजन के सफलता के बाद कावेरी की टीम ने यह निर्णय लिया है कि आगे जो भी त्योहार होंगे वो इसी तरह से गाँवो में जाकर जरूर मनाएंगे।