3.50 लाख के गांजे के साथ महिला तस्कर पकड़ी
Aug 27 2023
ग्वालियर। अंचल में गांजे की तस्करी करने वाली महिला तस्कर को क्राइम ब्रांच व जनकगंज थाना पुलिस ने मरघट रोड लक्ष्मीगंज से पकड़ी है। पकड़ी गई तस्कर से साढ़े तीन लाख रुपए का गंाजा बरामद किया है। हालांकि पकड़े जाने से पहले महिला तस्कर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़ी गई तस्कर से पूछताछ के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हंै।
डीएसपी क्राइम केएम शियाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा इलाके में एक तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार, टीआई जनकगंज विपेन्द्र सिंह चौहान को तस्कर को पकडऩे का टॉस्क दिया। जिस पर क्राइम ब्रांच और जनकगंज थाने को टास्क दिया। इसके बाद दो टीमें बनाकर गोल पहाडिय़ा इलाके में लगाईं। जब पुलिस टीम सर्चिंग करती हुई लक्ष्मीगंज मरघट के पास पहुंची तो एक महिला दो थैले लेकर जाती दिखाई दी। शंका होने पर महिला को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही महिला ने दोनों थैलों को फेंका और भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उसे मौका नहीं दिया और उसे पकड़ लिया।
पकड़ी गई महिला के थैले चेक किए तो पता चला कि उनमें गांजा भरा हुआ था। गांजा जब्त होते ही महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









