कृषि विवि में लगा कृषि शिक्षा मेला, 58 स्कूलों के बच्चे हुए शामिल
Aug 27 2023
ग्वालियर। विद्यार्थियों में कृषि शिक्षा को लोकप्रिय बनाने तथा कृषि शिक्षा से संबंधित विविध आयामों के विषय में अवगत कराने की दृष्टि से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आज कृषि शिक्षा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश के राज्यपाल तथा विवि के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक,कृषि शिक्षा डॉ. आरसी अग्रवाल एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला उपस्थिति रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में स्व. दत्तोपंत की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल पटेल द्वारा किया गया।
सुबह 9.30 बजे से शुरु हुए कृषि शिक्षा मेला की थीम फ्यूचर ऑफ एग्रीकल्चर एंड एग्रीकल्चर इन फ्यूचर रखी गई थी। मेले में 58 स्कूलों के कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों के अलावा झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कृषि का मतलब सिर्फ खेती नहीं है। कृषि कोर्स करने के बाद रोजगार की संभावनाएं तो हैं, साथ कृषि से संबंधित व्यवसाय भी शुरू किया जा सकता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यार्थियों द्वारा कृषि शिक्षा के महत्व पर प्रस्तुतियंा दी गईं एवं उन्हें मुख्य अतिथि राज्यपाल राज्यपाल पटेल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं फैकल्टी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









