बजरंग भक्त मंडल ने 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा
Aug 27 2023
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा कई वर्षों से मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में 27 अगस्त रविवार को मंडल के दानदाता गौसेवको के सहयोग से 500 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई।
आज की सेवा में 100 किलो की सेवा माधवी शर्मा,100 किलो की सेवा हिमांशु बघेल, 100 किलो की सेवा अनिल गुप्ता, 100 किलो की सेवा अखंड सेंगर, 100 किलो की सेवा श्रीमती आशा कुशवाह की ओर से की गई। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा की गौसेवा सनातन हिंदू धर्म में उत्तम सेवा है किंतु कुछ लोग गौमाता का अनादर एवं पॉलिथीन के प्रयोग से गौमाता के रक्षक होने की जगह भक्षक का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि पॉलिथीन हो गौमाता के लिए सबसे खतरनाक एवं गौवंश की मृत्यु का कारण बन रही है। मंडल ने आमजन से पॉलिथीन का उपयोग बंद करने एवं गौमाता की सेवा की अपील की है।
आज की सेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल आदि सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









