राज्यपाल से गोल्ड मेडल उपाधि पाकर स्टूडेंटस के खिले चेहर
Aug 27 2023
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम से पहले बीएसएफ के बैंड की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई जिसका हॉल में भारतीय परिधान में जैकेट व पगडियां पहने विद्यार्थियों ने खडे होकर स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल एवं मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने दीप प्र’वलित कर किया। दीक्षांत समारोह में 202122 के विद्यार्थियों को उपाधि और गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। समारोह में 42 स्टूडेंट्स को 55 गोल्ड मेडल, 140 विद्यार्थियों को पीएचडी और 106 छात्र- छात्राओं को पीजी की उपाधि प्रदान की गई। इनमें जेयू के सूचना विज्ञान एवं पुस्तकालय अध्ययनशाला में एमलिव की छात्रा साक्षी राठौर ने सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल हासिल किए। कार्यक्रम शुभारंभ के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने छात्रों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल पटेल ने सभी छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि आप सबकी सफलता में माता-पिता का बड़ा योगदान है, उन्हें कभी न भूलें। छात्रों को मेहनत से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा आप सब जहां भी रहें, पूरी संवेदना और सेवा भाव के साथ फर्ज निभाएं।
मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने छात्रों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ छात्रों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को उल्लेखनीय कार्य कर अपने माता- पिता के साथ यूनिवर्सिटी, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। समारोह में पीएचडी छात्र-छात्राओं को जहां मंच से उपाधि व स्वर्ण पदकधारियों को स्वर्णपदक प्रदान किए गए वहीं पीजी के छात्र- छात्राओं को सभागार में एक साथ खड़े कर उपाधियां प्रदान की गईं।
गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि उन्हें जीवाजी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के दौरान अनुशासन, कर्मठता और दृढ़ निश्चय आदि गुण सीखने को मिले। मेडल और डिग्री मिलने के बाद छात्रों ने फोटो सेशन किया और सेल्फी ली साथ ही अपनी पगडियां हवा में उछालकर उत्साह दिखाया। मंच पर रेक्टर प्रो. डीएन गोस्वामी, रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र कुमार बघेल सहित सभी संकाय के डीन, एवं कार्यपरिषद सदस्य उपस्थित थे।
140 को मिली पीएचडी की उपाधि
कला संकाय के विषयों में सबसे ज्यादा 43, समाज शास्त्र में 37, प्रबंध संकाय में 17, लॉ संकाय में 13, कॉमर्स संकाय में 10, शिक्षा संकाय में 6, होम साइंस संकाय में 7, विज्ञान संकाय में 3, फिजिकल एजुकेशन संकाय में 2, तकनीकी संकाय में 1 और मेडिसिन फैकल्टी में 1 उपाधि प्रदान की गई।
106 छात्र-छात्राओं को पीजी की उपाधि प्रदान की गई
लाइफ साइंस के विषयों में सबसे ज्यादा 41, समाज शास्त्र में 16, विज्ञान संकाय में 15, प्रबंध संकाय में 12, कॉमर्स संकाय में 8, इंजीनियरिंग साइंस 4, फिजिकल एजुकेशन संकाय में 4, लॉ संकाय में 2, तकनीकी संकाय में 2, शिक्षा संकाय में 1 और कला संकाय में1 उपाधि प्रदान की गई।
इनको मिले गोल्ड मेडल
जूलोजी में एमएससी की छात्रा मानसी तोमर को 3 गोल्ड मेडल प्रदान किए। एमए हिस्ट्री की छात्रा आस्था तोमर को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल सहित, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की छात्रा चांदनी राय, एम कॉम की छात्रा इशिका गुर्जर, एमए हिंदी की छात्रा आकाक्षा चौहान, एमए राजनीति शास्त्र के छात्र हिमांशु गुर्जर, एमबीए के छात्र अमेया चौहान, एमबीए की छात्रा जूही गर्ग व एमए संस्कृत के छात्र रामकृष्ण पाल को 2-2 गोल्ड मेडल प्रदान किए।
रिया शर्मा, रिया शुक्ला, साक्षी राठौर, आकांक्षा चौहान, जूही गर्ग, ईशू गौड,़ हिमांशु गुर्जर, आस्था तोमर, नितिन कुलकर्णी, रोशन शर्मा, वंशिका शर्मा, अंजली सिंह, प्रियांशी मंगल, रितु अर्गल, चांदनी रॉय, पार्थ सारिन, मानसी तोमर, आयुशी चतुर्वेदी, हेमंत होलानी, प्रेणना तोमर, इशिका गुर्जर, कृष्णा कंषाना, इति जैन, प्रतिभा मिश्रा, जूही सक्सैना, नेहा प्रसाद, अनन्या द्विवेदी, कृष्णा दीक्षित, गौरव नाहटा, खुशी जैन, अमेया चौहान, आकांक्षा गुप्ता,आकांक्षा तिवारी, श्रद्धा अदालतबवाले, आशुतोष सिंह बघेल, मिताली ओझा, इशिका पाण्डेय, मेघा सिंह कुशवाह, रूबी आनंद, आस्था त्रिपाठी एवं स्वाति माथुर को 1-1 गोल्ड मेडल मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









