मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल घाटीगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Aug 27 2023
ग्वालियर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पीसी गुप्ता के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल के मार्गदर्शन में मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल घाटीगांव में 26 अगस्त को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौधर सिंह शैय्याम ने बालकों को मौलिक अधिकार एवं मूल अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मिलजुलकर रहना, भेदभाव न करना और शिक्षा की ओर अग्रसर होना ही मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का सार है। साथ ही साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों से भी उन्होंने अवगत कराया।
कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड ग्वालियर आशीष श्रीवास्तव ने सायबर विधि के संबंध में विचार रखते हुए मोबाइल एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने एवं नकारात्मक या आपराधिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने स्टाकिंग, फिशिंग, बैंक फ्राड, आनलाईन गेमिंग आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अर्पिता त्रिपाठी ने गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया तथा कार्यस्थल पर लैंगिक शोषण प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में घाटीगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष पटेल ने शिक्षा के साथ साथ सीखने पर बल दिया।
उन्होंने महिला एवं बालक हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा ने नि:शुल्क विधिक सहायता, विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 व राष्ट्र के गौरव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य सीताराम दंडोतिया ने किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अदिति कैथवास, नीलेश मुलातकर, सुयश परनाम, ओमप्रकाश परमार, थाना प्रभारी घाटीगांव शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सचिन प्रजापति व विक्रम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित सवाल भी पूछे जिनका न्यायाधीशों व एसडीओपी ने समाधान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









