हरिशंकरपुरम गणेश मंदिर की बहनों ने हरियाली उत्सव धूमधाम से मनाया

Aug 27 2023

ग्वालियर। महिला मंडल हरिशंकर पुरम गणेश मंदिर की बहनों ने होटल सुखसागर में हरियाली उत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर शोभा सिकरवार रही। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मां जगदंबा की आरती के साथ कार्यक्रम को शुरू किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु विसरिया ने की। संचालन इंदिरा मंगल और जयंती गुप्ता ने किया। 
कार्यक्रम में बहुत सारे फनी गेम खिलाए गए, डांस करते हुए चेयर रेस कराई गई, झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में, राधा रानी झूला झूले ओढ़ चुनर तारों वाली। सावन आया झूम के। सावन के झूले पड़े तुम चले आओ द्यमेरा बाबू छैल छबीला में तो नाचूंगी आदि गानों पर डांस करते हुए चेयर रेस कराई गई चेयर रेस में गोल राउंड में घूमते हुए डांस भी करना था जिसमें तीन राउंड कराए गए हर राउंड में दो-दो महिलाओं को विनर घोषित किया गय। 
 प्रथम राउंड में अलीशा गुप्ता और हेमा रही दूसरे राउंड में मीरा बंसल और सरोज रहे तीसरी राउंड में ममता गुप्ता और सुमन उसके बाद दूसरा गेम. छतरी लेकर कैटवॉक कराया गया। उसमें विनर रही प्रथम शैली गुप्ता और मोहिनी गुप्ता और तीज क्वीन का किताब दिया गया। यह किताब नीतू तिवारी को दिया गया एवं क्वीन में सेकंड प्राइस ममता गुप्ता जी को मिला। इसके अतिरिक्त ढोल नगाड़ों के साथ भी बहनों ने खूब जमकर डांस किया।
 सभी बहनों के साथ-साथ हमारी महापौर शोभा सिकरवार ने भी झूला झूल कर हम सबके साथ पुरानी संस्कृति को जीवंत कर दिया। 
कार्यक्रम में मधु विसरिया, इंदिरा मंगल, जयंती गुप्ता, ममता गुप्ता, अरुणा गुप्ता, पूनम दुबे, नीतू तिवारी,  रमद्य भारद्वाज, मीरा गुप्ता,  मीरा बंसल, रेखा गुप्ता, विनीत गुप्ता सहित महिला मंडल हरिशंकर पुरम गणेश मंदिर श्रीराम कॉलोनी योग कक्षा की योग साधक बहने भी हरियाली उत्सव में शामिल रही और खूब एंजॉय किया।