डबरा से श्रीधाम एक्सप्रेस को गृहमंत्री मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Aug 27 2023
ग्वालियर। डबरा को निजामुद्दीन जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस के रूप में नई सौगात मिली। ट्रेन को प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि मात्र दो ट्रेनों का स्टॉपेज स्वाभाविक रूप से डबरा में हुआ पर उसके बाद छत्तीसगढ़ महाकौशल के लिए जो आंदोलन किए गए उसकी गूंज प्रदेश तो क्या देश भर में भी देखने को मिली थी। तभी से ट्रेनों के रुकने का सिलसिला शुरू हुआ और क्षेत्र ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। वहीं ट्रेनों के रुकने से यहां व्यापार बढ़ा और यह क्रम आज भी लगातार जारी है। डबरा की जनता की एकता और ताकत ने जो चाहा है वह पाया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत में हर चीज बनना संभव हो सकी है हम तल से लेकर नभ तक पहुंच चुके हैं, तो वहीं उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों पर कहा कि आज देश उस दिशा में आगे खड़ा हुआ है कि यदि सामने से गोली आती है तो यहां से गोला जाता है, कोई भी देश भारत की तरफ टेढ़ी निगाह कर नहीं देख सकता और यह संभव हुआ है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वहीं उन्होंने ट्रेन का नाम श्रीधाम एक्सप्रेस क्यों पड़ा यह भी उपस्थित लोगों को बताया साथ ही अपने जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाएं।
क्षेत्र की जनता को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 12191/92 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस के डबरा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ गृह, जेल व संसदीय कार्य मंत्री मध्यप्रदेश डॉ. नरोत्तम मिश्र और सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर की ओर से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर संपन्न हुआ।
डबरा स्टेशन को गाड़ी सं 12191/92 निजामुद्दीन - जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस के रूप में एक नई एक्सप्रेस रेल सेवा प्राप्त हो रही है, जो की गृहमंत्री और सांसद के अथक प्रयासों से संभव हो सका है। इस ठहराव से न सिर्फ इस क्षेत्र की जनता सीधे देश की राजधानी दिल्ली और जबलपुर से जुड़ सकेगी बल्कि इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी यह ठहराव निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहां की डबरा रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है इस अमृत स्टेशनों में शामिल किया गया है अभी श्रीधाम का स्टॉपेज हुआ है आने वाले समय में कई और ट्रेनों की सौगात भी डबरा वासियों को मिलेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर उन्मुख हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अमित आनंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चैरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अमित आनंद सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक तथा कर्मचारी और भाजपा नेता मुकेशबंटी गौतम, जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, दीपक माहौर, जीतू शिवहरे, मुकेश परिहार मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









