केंद्रीय विद्यालय नीमच अंडर-14 और महू अंडर-17 में चैंपियन बनी
Aug 27 2023
ग्वालियर। 52 वी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय क्रमांक1 ग्वालियर के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय श्रृंखला में केंद्रीय विद्यालय नीमच ने अंडर-14 बास्केटबॉल में एवं केंद्रीय विद्यालय महू ने अंडर-17 बास्केटबॉल में ट्रॉफी हासिल की।
52 वी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह मैं गौरव कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। सुश्री विजेता चौहान विशिष्ट अतिथि वहीं श्रीमती अंशु द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। अंडर 14 बास्केटबॉल श्रृंखला में केंद्रीय विद्यालय सारणी एवं अंडर 17 श्रृंखला में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक के ग्वालियर उपविजेता रही।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि गौरव कुमार द्विवेदी एवं सुश्री विजेता चौहान नोडल ऑफिसर भारत नगर निगम एवं श्रीमती अंशु द्विवेदी का उप्राचार्य पवन जैन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक1 ग्वालियर द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय के टेक्निकल प्रभारी अजय कुमार बघेल ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि गौरव कुमार द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी को यह समझना होगा कि कोई भी रिकॉर्ड अपने आप में स्थाई रिकॉर्ड नहीं होता, उसके आगे बनने वाले रिकॉर्ड पिछला रिकॉर्ड को तोडऩे का काम करते हैं। उन्होंने छात्रों को माइकल जॉर्डन और मेरीकॉम से प्रेरणा लेने की बात कही।
सुश्री विजेता चौहान ने विजई टीमों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम बधाइयां दी। और छात्रों में खेल के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत उडिय़ा नृत्य नोआखाई एवं पंजाबी भांगड़ा हुर्रेहुलारे मैं विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
उप्राचार्य पवन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। राजकुमार एवं शक्ति सिंह केंद्रीय विद्यालय सारणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक की मेजबानी की खुलकर प्रशंसा की। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। श्रीमती प्रभा फैडरिक एवं डॉ. एसके बघेल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
उप प्राचार्य ने विद्यालय में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्रीमती भारती यादव, एके चौधरी,विकास गिरी, एसपी जैन, श्रीमती वर्षा सक्सैना, आरके चंदेल, एमके राठौर, अनिल भार्गव, गौरव पचौरी, श्रीमती जयति द्विवेदी, राजीव गुप्ता, श्रीमती सीमा सिंह, जयशंकर शर्मा आदि के सहयोग की सराहना सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









