जेयू के दीक्षांत समारोह के लिए हुई फाइनल रिहर्सल

Aug 26 2023

ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन आज रविवार को होगा। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल होंगे। इस समारोह में इस साल विभिन्न संकाय में 44 टॉपर्स विद्यार्थियों को 56 अलग- अलग कैटेगरी में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 2 छात्राओं को 3-3 एवं 6 छात्रों को 22 स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। 3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक नहीं दिया जाएगा।
दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में की गई। तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।इस दौरान उन्होंने सभी समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि सभी लोग अच्छे से अच्छा करने का प्रयास करें।