महापौर ने किया दर्पण कॉलोनी एवं गायत्री विहार में निरीक्षणकर दिए निर्देश

Aug 26 2023

ग्वालियर। महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने शनिवार को वार्ड 29 के अंतर्गत न्यू दर्पण कॉलोनी एवं गायत्री विहार कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा की एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान न्यू दर्पण कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क में साफ सफाई एवं बाउंड्री वॉल की पुताई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही न्यू दर्पण कॉलोनी पानी की टंकी की मरमत कराए जाने को लेकर 7 दिवस में विशेषज्ञ से राय लेकर कार्य कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
इसके पश्चात गायत्री विहार कॉलोनी में पार्क क्रमांक 1,2 व 3 का अवलोकन किया तथा पार्क में साफ सफाई एवं विद्युत इत्यादि की आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।