रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाते दो पकड़े, रेलवे कोर्ट ने दोनों पर जुर्माना कर व नसीहत देकर छोड़ा
Aug 26 2023
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर जल्द ही सुर्खियां हासिल करने और कुछ एडवेंचर करने के चक्कर में दो युवा रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे। अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते युवकों पर जब रेलवे ट्रैक पर गस्त करने निकले आरपीएफ के जवान नजर पड़ी तो दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों को आरपीएफ के जवान पकडक़र थाने पहुंचे। थाने पहुंचते ही पकड़े गए दोनों युवक अपने कान पकडक़र माफी मांगने लगे और कहा कि वह कभी रेल की पटरियों की तरफ नहीं जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर उन्हें रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जुर्माना वसूला है।
ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर गत रात1 बजे के करीब जब आरपीएफ थाने के सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे। तभी सिपाहियों की नजर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पड़ी तो वह हैरान रह गए। क्योंकि रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर दो युवा वीडियो बना रहे थे। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर युवकों की पहचान 19 वर्षीय सनी पासी और 18 वर्षीय समर्थ साहू निवासी चंद्रबदनी के रूप में हुई। आरपीएफ पुलिस को उन्होंने बताया कि वह दोनों रेलवे ट्रैक पर हैरतअंगेज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां पाने के लिए इस तरह के खतरनाक वीडियो बनाते हैं। जहां वह खड़े होकर वीडियो बना रहे थे उसी अपट्रैक पर कुछ देर बाद ट्रेन गुजरनी थी।
सनी पासी और समर्थ साहू दोनों ही सोशल मीडिया में अपना रौब जमाने के लिए हैरतअंगेज वीडियो बनाते है। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उनके फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कई अकाउंट है। इन अकाउंट्स में अच्छे लाइक और शेयर पाने के लिए वह वीडियो पोस्ट करते हैं। ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट मिले इसके लिए आजकल वह हैरतअंगेज वीडियो बना रहे थे। अपने वीडियो में रोमांच डालने के लिए दोनों युवा कभी किले पर, तो कभी रेलवे ट्रैक पर, तो कभी नदी पहाड़ पानी के वीडियो बनाते थे।
जब आरपीएफ की टीम ने दोनों को पकड़ लिया तो वह पैर पकडक़र माफी मांगने लगे। लेकिन आरपीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों को पकडक़र थाने पहुंचाया। जहा आरपीएफ थाने में सनी पासी और समर्थ साहू के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद थाने से आरपीएफ की टीम ने इन दोनों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया जहा रेलवे कोर्ट ने दोनों युवकों की उम्र को देखते हुए उन पर जुर्माना किया और नसीहत देकर घर रवाना कर दिया।
आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि गत रात को जवानों के साथ गश्त कर रहे थे कि उसी दौरान उन्हें रेल्वे लाइन पर दो युवक वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। जिन्हें मौके से पकड़ कर थाने लेकर पहुंचे जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन पर जुर्माना करने के बाद उन्हें दोबारा इस तरह की गलती न करने की वार्निंग देने के बाद छोड़ दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









