झूलेलाल चल समारोह में आरती करी

Aug 26 2023

ग्वालियर। सिंधी समाज के भक्ति और चालीहा पर्व (चालीस दिवसीय) व्रत का समापन भगवान झूलेलाल महोत्सव के साथ हुआ। इस दौरान झूलेलाल चल समारोह निकाला गया जिसमें नरेंद्र शर्मा बॉबी हरीश मतानी राजेश को दर्शन करने का और आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  महोत्सव के अंतिम दिन सिंधी समाज के प्रमुख मंदिर माधवगंज व दानाओली से भव्य चल समारोह अलग-अलग निकाले गए। झूलेलाल सिन्धी हिन्दुओं के उपास्य देव हैं जिन्हें इष्ट देव कहा जाता है। उनके उपासक उन्हें वरुण देव (जल देवता) का अवतार मानते हैं। वरुण देव को सागर के देवता, सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि वाले देवता के रूप में सिन्धी समाज भी पूजता है। उनका विश्वास है कि जल से सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जल ही जीवन है।