जैन मिलन द्वारा पारस निर्माण महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Aug 26 2023

ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 द्वारा आयोजित 35 दिवसीय संगीतमय णमोकार मंत्र के समापन एवं मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर जैसवाल जैन धर्मशाला दानाओली में पंच- परमेष्ठी विधान एवं पारसनाथ निर्माण महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजिका सोनल वीर विकास, श्रीमती अंजलि, विवेक जैन के निज निवास पर स्वागत किया गया। फिर मंदिर से श्रीजी की पालकी एवं मंगल शोभा यात्रा प्रारंभ की गई। जिसमें मुख्य मंगल कलश वीरांगना सोनल परिवार द्वारा लिया गया। सौधर्म इंद्र इंद्राणी वीर अनिल वीरांगना वंदना बने। प्रेम चंद्र-श्रीमती मुन्नी जैन पांडवी परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अशोक-श्रीमती अंजलि जैन द्वारा विधान के मंच का उद्घघाटन किया गया। वीरांगना सोनल एवं उनके सदस्यों द्वारा जैन बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। एवं इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को गिफ्ट,शील्ड देकर सम्मानित किया गया एवं सभी धर्म प्रेमी बंधुओ, संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।