दुर्गा माता मन्दिर मे ढ़ाई लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक किया

Aug 26 2023

ग्वालियर। श्रावण का शिव पूजा के लिए उत्तम माना जाता है लेकिन उसमें अधिक पुरुषोत्तम मास है जिस से इसका महत्व और भी बढ़ गया। शिव पूजन करने का विशेष पुण्य मिलता है इसी अवसर पर दुख भांजनी माता के मंदिर में दो लाख 50 हजार  शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की जा रही है।
श्रीमती ममता अजय तिवारी भाजपा पार्षद वार्ड 42 ने बताया की भाऊ का बाजार स्थित दुर्गा माता मन्दिर मे मंदिर पर पहली बार भक्तों द्वारा दो लाख 50 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सावन के पावन अवसर पर शिवलिंग बनाकर श्रद्धालुओं ने बढ़ चढक़र पूजा अर्चना एवं महाभिषेक किया। 
यह अनुष्ठान आचार्य वीरेंद्र उपाध्याय महाराज के नेतृत्व में चल रहा हैं। उन्होंने पार्थिव शिवलिंग की महिमा को बताया कि शिव पुराण में पार्थिव शिवलिंग पूजा का महत्व बताया गया है। अवसर पर सेकड़ो की संख्या मे भगतो ने अभिषेक कर आरती मे शामिल हुए।