महिला की नदी में डूबने से मौत

Aug 25 2023

ग्वालियर। नदी में नहाने गई महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। भितरवार थाना इलाके में घटित इस हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पीएम के लिए पहुंचा कर विवेचना शुरू कर दी है। 
भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सहारन निवासी सूरज परिहार की पत्नी सीमा परिहार शुक्रवार सुबह गांव में से होकर निकली पार्वती नदी में नहाने के लिए गई थी। उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थीं। नहाने के दौरान सीमा का अचानक पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में जा पहुंची, और गोते खाने लगी। यह देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 
हंगामा देख जुटे कुछ ग्रामीण सीमा को बचाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन जब तक वह उसे पानी से बाहर निकालकर लाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए पहुंचाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।