एमआईटीएस में तुलसी महोत्सव का समापन

Aug 25 2023

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान(एमआईटीएस) में दो दिवसीय तुलसी महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति हुई। साथ ही उद्भव प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मौजूद थे। साथ ही महाविद्यालय निदेशक डॉ आरके पंडित, डॉ. मंजरी पंडित, डॉ राजीव कंसल, डॉ. आरएस जादौन, मनीष दीक्षित, डॉ. शुभी कंसल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्रगण मौजूद रहे।
 कार्यक्रम के दूसरे दिन रामबोला कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें पौराणिक कथाओं पर लिखित वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। इस मौके पर प्रसिद्ध रामचरितमानस वक्ता डॉक्टर चंद्रपाल शर्मा ने रामचरितमानस की एआई के आधुनिक युग में प्रासंगिकता के विषय पर छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। 
दोनो दिन संपूर्ण कॉलेज प्रांगण में घी के 1008 दीपकों से जगमगाता हुआ दिखा। कार्यक्रम समापन में भव्य भजन संध्या (भक्ति बीट्स) आयोजित हुआ जिसमें नवीन संस्करण में पारंपरिक भजनों का विद्यार्थियों ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ सिंह एवं पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर ने करवाया। संचालन रुद्राक्ष एवं वंशिता ने किया, टीम के संजीव मिश्रा, कीर्तन शर्मा, सिद्धार्थ राय, विकास मिश्रा, स्पर्श मिश्रा, सोमय गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।