कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक भावी पीढ़ी को ऊर्जा प्रदान करेगा:रंजीत सिंह तोमर

Aug 25 2023

ग्वालियर। मां भारती की रक्षार्थ यह शौर्य स्मारक युवाओं, नौजवानों व भावी पीढ़ी को ऊर्जा प्रदान करेगा युवाओं की धमनियों में संचार होने वाले रक्त को कभी ठंडा नहीं होने देगा। यह बात नवनिर्मित कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक, कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क जेल रोड के अवलोकन करते समय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नमन करने पहुंचे कंपनी केनरा एचएसबीसी के डेवलोवमेंट मैनेजर रंजीत सिंह तोमर ने व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारकों में ग्वालियर के नवनिर्मित स्मारक जिसमें कारगिल युद्ध के 527 बलिदानियों की शौर्य गाथा तो अंकित है ही साथ ही टाइगर हिल्स पर अमर शहीद हवलदार सरमन सिंह की प्रतिमा शान से खड़ी हुई जो कि शत्रु पर अटैक पोजीशन को दर्शा रही है, साथ ही स्मारक के ऊपरी भाग में शान से तिरंगा लहरा रहा है। इस अवसर पर कंपनी केनरा के जोनल मैनेजर शिवदत्त सिंह मौजूद थे। कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था के सचिव विहवल सेंगर ने कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक के विषय में विस्तार से समझाया स्मारक में सौन्दर्यीकरण हेतु यह जाने वाले कार्यों की जानकारी भी अतिथियों को दी। अतिथियों ने ग्वालियर आने वाले विजिटरों से भी कहा कि अगर वह ग्वालियर आए तो शहादत के बन रहे इस तीर्थ धाम शहीदों को नमन करने अवश्य पधारे। इस अवसर पर वंदेमातरम सेना प्रमुख अंशुमान सिंह एवं मनोज त्रिपाठी उपस्थित थे।