कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया हरियाली महोत्सव
Aug 24 2023
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से समय समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्थापिका अध्यक्ष हेमलता राव की देखरेख में आयोजित किये जाते रहते हैं। उसी श्रृंखला में महिलाओं के लिए हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार भेंट किये गए। जिसके अंतर्गत महिलाओं ने दुल्हन की तरह श्रृंगार कर कैटवॉक किया। जिसका निर्णय शहर की समाज सेविका, मॉडल व एक्टर, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनिता ओडिय़ा द्वारा किया। इसके साथ महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए गायन रुचिकर डांस इत्यादि भी किए।
संस्था की तरफ से महिलाओं को एक नए अंदाज में पिलो गेम के साथ, मनोरंजक हाउजी भी खिलाया गया। संस्था अध्यक्ष हेमलता राव, रेणु उपमन्यु, जीवायएमसी लब अध्यक्ष जे.पी. सिंग कुशवाह, रंजीत पंचवानी, समाजसेवी जगदीश उपाध्याय (काली पंडित) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए अतिथि रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक कई महिलाओं ने प्रतिस्पर्धा की। जिसके अंतर्गत हरियाली क्वीन का खिताब वंदना पाठक को मिला। विजेता घोषित होने वाली महिलाएं, कविता खंडेलवाल, हिमानी, आरती, आशा को सम्मानित ट्रॉफी के साथ गिफ्ट स्वरूप उपहार देकर समानित किया गया।
कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं के लिए स्वल्पाहार एवं सभी के लिए रिटर्न गिट की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम संयोजक गीता सूर्यवंशी, आशी प्रतिभा संस्था द्वारा बेहद ही उदा तरीके से सफल कार्यक्रम हुआ। सचिव पूर्णिमा अग्रवाल के द्वारा मंच संचालन बखूबी किया गया एवं पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा कोषाध्यक्ष कंचन राव के द्वारा व्यवस्थित ढंग से तैयार की गई। मंजू अग्रवाल द्वारा सभी आयोजककर्ताओं को भेंट प्रदान किये गए। कार्यक्रम में पुष्पा द्वारा बहुत ही मन मोहक राधा कृष्ण भजन की प्रस्तुति की गई, मंजू सोनी जी को हरियाली थीम के पूरे श्रंगार में आने पर सांत्वना पुरुष्कार दिया गया। इस तरह सभी के सहयोग से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी इसी तरह के भव्य कार्यक्रम संस्था की तरफ से होते रहने का आश्वासन दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









