एमजी हैक्टर कार चालकों ने मंदिर व दो कारों में टक्कर मारी
Aug 24 2023
ग्वालियर। नशा और रफ्तार के कॉकटेल में युवक इतने मदाहोश हो गए कि उन्होंने कार को गतिमान बना दिया। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे नशे में धुत्त नशेडिय़ों से जब वाहन अनकंट्रोल हुआ तो पहले उन्होंने एक दीवार में टक्कर मारी, इसके बाद भी वह रूके नहीं और मेन रोड पर आते ही एक मंदिर और दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चलने की स्थिति में नहीं रही और नशेड़ी अपना वाहन छोडकर फरार हो गए।
घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की नई सडक़ की है। घटना के बाद हडक़ंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद कार को थाने पहुंचा दिया है।
तेज रफ्तार आ रही एमजी हैक्टर कार एमपी 07 सीजी 6374 एक मंदिर में टक्कर मारने के बाद पास खड़ी दो कारों में टक्कर मारने के बाद बंद हो गई। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के नई सडक़ पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे का है। बताया गया है कि कार मंदिर और कारों में टक्कर मारने से पहले बृज विहार कॉलोनी में एक दीवार से टकराई थी, लेकिन इसमें सवार युवक नशे में धुत्त थे और कार वहां से भगा ले आए। इसके बाद नई सडक़ पर पहुंचते ही अपने वाहन को काफी गति दे दी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सवार ने वाहन संभालने का प्रयास किया था, लेकिन नशे के सुरूर में होने से कार को काबू में नहीं रख पाया और सडक़ किनारे बने शिवजी के मंदिर में टक्कर मारी, जिससे मंदिर टूट गया और इसके बाद भी युवक नहीं रूके और पास खड़ी एक महिन्द्रा तथा एक अन्य कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार बंद हो गई और कुछ देर युवकों ने प्रयास किया, लेकिन कार चलने की स्थिति में नहीं दिखी तो कार छोडक़र भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार युवक भी घायल हुए हैं, लेकिन चोट ज्यादा नहीं थी। इसलिए लोगों के एकत्रित होने से पहले ही वहां से निकल भागे।
बताया गया है कि कार सवार युवकों को बृज विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने तडक़े कार में शराब पीते देखा था, युवक काफी शराब पीए हुए थे और आपस में गाली गलौज कर रहे थे, इसलिए किसी ने उन्हें टोका नहीं था।
जिस जगह एक्सीडेंट हुआ है, वहां पर सुबह से ही लोगों का आना और जाना रहता है, अगर थोड़ी देर बाद हादसा होता तो कई लोग हादसे का शिकार होते।
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक घायल है और उनकी तलाश में पुलिस आस-पास मौजूद निजी अस्पताल में उनकी तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









