दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां समय से पूर्व हों: प्रो. गोस्वामी

Aug 24 2023

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय का सत्र 2021-22 का दीक्षांत समारोह 27 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रात: 11 बजे से होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह मैं महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल आएंगे। प्रभारी कुलपति प्रो. डीएन गोस्वामी ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी हो जाएं। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो अविनाश तिवारी के निर्देश हैं कि कोई कमी न रहे। उन्होंने आयोजन समिति, सोबेनियर समिति, आमंत्रण समिति स्वागत समिति, सुरक्षा समिति, आवास समिति, स्वल्पाहार समिति, गाऊन समिति, गोल्ड मेडल समिति, फोटो एवं वीडियो समिति, वाहन समिति, कंट्रोल रूम समिति सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर और बैंड धुन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में 57 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं 4 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्रछात्राओं के लिए जेयू प्रशासन द्वारा ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है। दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले, गोल्ड मेडल से सम्मानित टॉपर और स्नातकोत्तर की उपाधियां पाने वाले छात्रों को सफेद कुर्तापाजामा एवं छात्राओं को सफेद साड़ी ब्लाउज अथवा सूट में आना होगा।  
इस अवसर परकुलसचिव डॉ. आरके बघेल, डीआर अरुण चौहान, राजीव मिश्रा, कुलदीप चौहान, अमित सिसोदिया प्रो. जेएन गौतम, प्रो. एसके द्विवेदी, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ, प्रो. एसएन महापत्रा, प्रो हेमंत शर्मा, प्रो. हरेंद्र शर्मा, प्रो. एसके सिंह, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, डॉ. सुशील मंडेलिया, प्रो. एके सिंह, प्रो. महेंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. समीर भाग्यवंत, प्रो. राधा तोमर, डॉ. निमिषा जादौन, डॉ. स्वर्णा परमार, विश्वरंजन गुप्ता, राजेश नायक, अरविन्द भदौरिया, राकेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।
पीआरओ जेयू डॉ.विमलेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जेयू का दीक्षांत समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह को लेकर गुरुवार को सभी समितियों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहना चाहिए।