सावन के गानों पर महिलाओ किया नृत्य, हरियाली क्वीन शिवानी जैन रही विनर

Aug 24 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला थाटीपुर शाखा की ओर से गुरूवार को हरियाली तीज प्रोग्राम थाटीपुर स्थित गुरुकुल स्कूल में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार कर  ग्रीन साडिय़ों में पहुँचकर हरियाली सावन तीज उत्सव बढ़चढक़र हिस्सा लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हरियाली तीज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैन मिलन की क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनीता जैन थी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजिका प्रीति जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मृदुला जैन थी। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्वलन कर किया। महावीर वंदना के साथ शालु जैन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। अतिथिओ का स्वागत संस्था की अध्यक्ष संगीता जैन सचिव सारिका जैन एवं कोषाध्यक्ष अल्पना जैन तिलक लगाकर कर किया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजिका रश्मि जैन, मधु जैन  नीलम जैन, सरोज जैन, सरोज जैन एवं शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सभी वीरांगना बहने उपस्थित थीं।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन महिला थाटीपुर के हरियाली तीज कार्यक्रम में रूबी जैन रोली जैन, कृति जैन और प्रियंका जैन ने सावन के गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी उसके पश्चात हरियाली क्वीन विजेता शिवानी जैन को हरियाली क्वीन चुना गया उन्हें अतिथियों ओर संस्था की अध्यक्ष संगीता जैन सचिव सारिका जैन एवं कोषाध्यक्ष अल्पना जैन के द्वारा क्राउन और पट्टा पहनाया तथा गिफ्ट अर्वाड देकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए।
हरियाली तीज कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष सारिका जैन ने हाउजी का गेम खिलाया, वही महिलाओ ने सप्राइज, पेपर गेम्स और अन्य गेम्स खेलकर पुरुस्कार जीते। वही रश्मि जैन एवं नीलम जैन ने नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।